Balodabajar - Bhatapara

CG News : अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग से एएसआई की कथित मारपीट, CCTV में कैद घटना के बाद लाइन अटैच

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से पुलिस के कथित दुर्व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है। पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती 55 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के साथ ड्यूटी पर तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) द्वारा कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित एएसआई को तत्काल लाइन अटैच कर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

लाइट बंद होने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, आरंग ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनभट्टी निवासी एवं आरंग सरपंच संघ के अध्यक्ष हेमन बर्मन (55 वर्ष) बिच्छू के डंक के कारण पिछले दो दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में भर्ती थे। सोमवार देर रात करीब 12 बजे पलारी थाना में पदस्थ एएसआई प्रभात साहू अस्पताल पहुंचे।बताया जा रहा है कि उस समय जनरल वार्ड की लाइट बंद थी। एएसआई ने वार्ड में मौजूद मरीजों से पूछा कि लाइट किसने बंद की। इस पर हेमन बर्मन ने कहा कि रात होने के कारण किसी मरीज या अस्पताल कर्मी ने लाइट बंद की होगी और उन्होंने खुद लाइट बंद करने से इनकार किया।

बिस्तर से उठाकर थप्पड़ मारने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि जवाब सुनने के बाद एएसआई प्रभात साहू नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल के वार्ड में ही बिस्तर पर लेटे बुजुर्ग मरीज को उठाया और दो-तीन थप्पड़ मारते हुए गाली-गलौज की। हेमन बर्मन लगातार कहते रहे कि उन्होंने लाइट बंद नहीं की है और अन्य मरीजों से पूछताछ कर ली जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।घटना के समय वार्ड में मौजूद अन्य मरीज भी कथित घटनाक्रम के गवाह बताए जा रहे हैं।

CCTV फुटेज में रिकॉर्ड होने का दावा

पीड़ित पक्ष का कहना है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। मंगलवार सुबह हेमन बर्मन ने अपने साथियों और सरपंच संघ के पदाधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला तेजी से फैल गया और स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखने को मिली।

एसपी ने किया लाइन अटैच, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने एएसआई प्रभात साहू को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : SI की पत्नी की मिली लाश, 5 दिन पहले हुई थी गायब, अब नदी में तैरता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की…

CG Crime : दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से लूट दो बाइक पर आए 4 बदमाश सोना – चांदी से भरा बैग लेकर फरार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े ज्वेलरी…

CG News : ‘तुम पर भूत – प्रेत का साया है …’ कहकर BSC छात्रा से ठगी, तांत्रिक को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

बलौदाबाजार : अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वालों के खिलाफ…

CG News : ASI – कांस्टेबल पर एक्शन “तू कलेक्टर है SP है या मुख्यमंत्री है …. ”विवाद का VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

बलौदाबाजार : जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण से कथित अभद्र व्यवहार और…

1 of 6