Raipur

CG Breaking : एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, टिकरापारा के किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना संजय नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां किराए के मकान में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल देव के अनुसार, मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहरीला पदार्थ सेवन किया हो। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मकान को सील कर दिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्पा सेंटर में रेड, अंदर का नजारा देख अधिकारी भी रह गए हैरान, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के ईसावा स्पा सेंटर में…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

1 of 135