Raipur

CG Road Accident : भयानक हादसा कार से टक्कर के बाद दो हिस्सों में बटा ट्रक, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर पलट गई। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। इस हादसे में ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर ओवर ब्रिज के पास की है। बताया जा रहा है यहां एक तेज रफ्तार ट्रक महासमुंद की ओर से आ रही थी। इसी दौरान एक कार को टक्कर मारकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक दो टूकड़ों में बंट गई। एक हिस्सा सर्विस रोड पर गिरा तो दूसरा हिस्सा रिंग रोड पर। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर और हेल्पर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों की पहचान कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

1 of 125