Janjgir - Champa

CG Crime : बैंक से पैसे निकालकर दुकान पहुंचा, बाइक की डिक्की से नकदी लेकर फरार हुआ आरोपी

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा शहर में दिनदहाड़े एक किसान से 60 हजार रुपये की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश ने बाइक की डिक्की में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सरवानी निवासी किसान रामनारायण साहू ने चांपा स्थित यूनियन बैंक से 60 हजार रुपये निकाले थे।

बैंक से रकम निकालने के बाद वह मोदी चौक स्थित एक दुकान में सामान खरीदने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर नकदी डिक्की में रख दी। कुछ देर बाद जब किसान वापस लौटे तो बाइक की डिक्की खुली हुई मिली। डिक्की में रखे पूरे 60 हजार रुपये गायब थे। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल चांपा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के पास पहुंचकर डिक्की खोलते और नकदी लेकर फरार होते दिखाई दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद सतर्क रहें और नकदी को बाइक की डिक्की में छोड़कर न जाएं। बड़ी राशि होने पर संभव हो तो किसी अन्य व्यक्ति को साथ रखें या सीधे सुरक्षित स्थान तक पहुंचें।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

CG Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग…

1 of 15