पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने ग्राम पंचायत सेमरा के तत्कालीन एवं वर्तमान में तरईगांव के सचिव किशन राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत द्वारा की गई जांच में शासकीय स्कूल भवन निर्माण कार्य में अनियमितता, शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग, विभागीय एवं न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना, राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता तथा मनरेगा कार्यों में मशीनों के अवैध उपयोग सहित कई गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। बताया गया कि सचिव किशन राठौर को पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिया। जिला प्रशासन का कहना है कि शासकीय कार्यों में अनियमितता और नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है।
- Home
- Gaurela - Pendra - Marwahi
- CG Breaking : पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, स्कूल निर्माण में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए
CG Breaking : पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, स्कूल निर्माण में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए
Related Posts
CG News : जनगणना ड्यूटी में फिर विवाद अधिकारी से ड्यूटी के दौरान गाली – गलौज व दुर्व्यवहार, जान से मारने की भी धमकी, दो पर दर्ज हुई FIR
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड में जनगणना कार्य के दौरान शासकीय…
CG : रेफर प्रसूता को ले जा रही 108 एंबुलेंस का बीच रास्ते में फटा टायर, सड़क किनारे घंटों दर्द से कराहती रही महिला
पेंड्रा : जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बार फिर बड़ी लापरवाही और लचरूपन…
CG Viral Video : NH – 45 निर्माण में लापरवाही, सड़क धंसने और जाम के बीच कोयला ट्रेलर पुलिया में समाया, देखें पूरा वीडियो…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में जबलपुर से अमरकंटक, केंवची होते हुए…
छत्तीसगढ़ में त्योहार की छुट्टी में बदलाव! अब …. तारीख को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अगर आप छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रहते…
CG News : छत्तीसगढ़ में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर किया हत्या के बाद फांसी पर लटकाया …. ऐसे हुआ खुलाशा
पेंड्रा : हनीमून के लिए शिलांग गए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश के झकझोर…
CG : दुष्कर्म करने वाले आरोपी को एडीजे कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 8 महीने में हैवानियत पर आया फैसला
GPM : पेंड्रा थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले एक नाबालिग बच्ची के साथ जबरन…
CG : जब प्यार बना जुनून … परिवार भी था साथ, फिर प्रेमी जोड़े ने अचानक क्यों उठाया ये खौफनाक कदम? कांप उठे लोग
पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम…
CG Road Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, नशे में धुत चालक की लापरवाही ने छीनी चार जिंदगियां…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ,…
CG News : सफेद भालू के हमले से ग्रामीण घायल, इलाके में दहशत, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में मंगलवार को…
CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी
पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…











































