Balodabajar - Bhatapara

CG News : बैंक प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप, दिवंगत पति की जमा राशि निकलने के लिए मांगा घूस, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बलौदाबाजार : जिले के निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की शाखा में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। शाखा प्रबंधक का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला खेलन बाई सतनामी ने शाखा प्रबंधक अनीता पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का कहना है कि उसके दिवंगत पति के बैंक खाते में करीब 1 लाख 10 हजार रुपये जमा थे, जिसे निकालने के लिए वह लंबे समय से बैंक के चक्कर लगा रही थी। महिला का आरोप है कि खाते की राशि जारी करने के एवज में शाखा प्रबंधक ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर उसने कथित रिश्वत लेने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने वीडियो साक्ष्य के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में शाखा प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निलंबन और FIR दर्ज करने की मांग की गई है। मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन तक शिकायत पहुंच गई है और पूरे प्रकरण की जांच की मांग तेज हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन घटना ने सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : SI की पत्नी की मिली लाश, 5 दिन पहले हुई थी गायब, अब नदी में तैरता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की…

CG News : 50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

बलौदा बाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार…

CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती…

1 of 7