मध्य प्रदेश

शादीशुदा महिला को बस में किसी और लड़के से हुआ प्यार, पति ने टोका तो बोली – राजा रघुवंशी जैसा करूंगी तेरा हाल, युवक ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की हनीमून मर्डर मिस्ट्री बने राजा रघुवंशी हत्याकांड और मेरठ के साहिल मुस्कान कांड का असर इंदौर में देखने को मिला, जहां दो साल पहले शादी करने वाले लव मेरिड कपल के बीच एक प्रेमी की एंट्री हुई और पत्नी और प्रेमी ने पति को नीले ड्रम और राजा जैसा हाल करने की धमकी दे डाली। पीड़ित पति ने पत्नी और उसके प्रेमी से बचाने पुलिस से गुहार लगाई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला एरोड्रम थाना पुलिस के हवाले किया है।

दरअसल, दमोह जिले के रहने वाले प्रेमनारायण ने दो साल पहले अपने जिले से करीब तीस किलोमीटर दूर रहने वाली मानसी से लव मैरिज की थी, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ जॉब की तलाश में इंदौर पहुंचा। उसे इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लोर स्टाफ में नौकरी मिल गई। इस दौरान प्रेमनारायण और उसकी पत्नी की जिंदगी बेहतर तरीके से चल रही थी। इस बीच एयरपोर्ट पर काम करने वाली एयर होस्टेस को देखकर पत्नी ने एयर होस्टेस की नौकरी करने का मन बनाया, जिसके लिए पति प्रेमनारायण ने दो लाख का लोन लेकर पत्नी को कोर्स के लिए इंदौर के संस्थान में एडमिशन करवा दिया।

इस दौरान कहानी में नया ट्विस्ट आया और सिटी बस में आने जाने के दौरान पत्नी की दोस्ती दीपक नामक युवक से हो गई और चार महीने में प्यार मोहब्बत में बदल गई। इस बीच प्रेम नारायण ने अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया तो उसे अपनी पत्नी और दीपक के बीच हुई बातचीत के अलावा व्हाट्सएप पर की गई कई चैट भी मिली। प्रेम नारायण को पता चला कि पत्नी दीपक के साथ संबंधों में है। पति का आरोप है कि जब प्रेम नारायण इस बात पर राजी नहीं हुआ तो पत्नी और उसके प्रेमी दीपक ने प्रेम नारायण को मेरठ के नीले ड्रम कांड के साहिल और मुस्कान जैसी हालत करने और इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह मार कर फेंक देने की धमकी दी।

धमकी मिलने के बाद घबराए प्रेम नारायण ने पूरे मामले की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच थाने पर की है। प्रेम नारायण ने कहा कि मैं अपनी पत्नी को अभी तलाक देने के लिए राजी हूं सिर्फ मेरी जान बख्श दी जाए। कहीं मेरा हाल मेरठ के नीले ड्रम और इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह ना हो जाए। वहीं इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस में पति प्रेम नारायण का आवेदन लेकर जांच के लिए एरोड्रम थाना पुलिस को भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी के साथ इस हाल में मिली होने वाली दुल्हन, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें

मुरैना : शादी को लेकर दूल्हा हो या दुल्हन दोनों में बड़ा ही उत्साह रहता है। अपनी…

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

1 of 40