मध्य प्रदेश

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों और आंगनबाड़ी के समय में बदलाव किया गया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है जिसमें नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद लगेंगी। वहीं 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 8:30 के बाद लगाने का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी के समय में भी बदलाव किया गया है। जहां अब आंगनबाड़ी सुबह 10 बजे से 5 बजे तक खुलेगी लेकिन आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट

बता दें कि लगातार शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट हुई है जिसके चलते ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है और इसी ठंडक को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

होटल के कमरे में …. इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक…

Breaking : गिड़गिड़ाता रहा लाचार पिता, हैवान डॉक्टर ने मासूम को जमीन पर पटका, टूट गया नवजात का हाथ

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने…

Breaking : पहले लगाया दर्दभरा स्टेटस, फिर पिता ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

बालाघाट : जिले के कटंगी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

1 of 30