मध्य प्रदेश

पति-पत्नी की खुशहाल जिंदगी में इंस्टाग्राम ने बोया जहर, कहता था जिसे ‘जान’ लेने पहुंच गया उसी के प्राण

ग्वालियर : आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी के लिए एक जरूरत की चीज के बराबर हो गई है। हर इंसान सोशल मीडिया पर अपनी पल-पल की जानकारी शेयर करना चाहता है। लेकिन दूसरी ओर सोशल मीडिया की वजह से ही पति-पत्नी के रिश्तों में दरार की भी खबरें सामने आ रही है। वहीं, सोशल मीडिया के चलते बच्चे समय से पहले ही उन चीजों को जानने लगे हैं जो उनके लिए घातक साबित हो रहा है।

सोशल मीडिया के चलते रिश्तों में खटास आने की ऐसी ही खबर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आई है, जहां लव मैरिज के महज 4 महीने बाद पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इंस्टाग्राम में चैटिंग को लेकर पति ने किया हमला

दअरसल जनकगंज थाना क्षेत्र के बावन पायगा में निशा अहिरवार का मायका है। निशा ने चार महीने पहले गोल पहाड़िया निवासी विकास पाल से प्रेम विवाह किया था, जिसके लिए दोनों के परिवार राजी नहीं थे। विकास पेशे से मजदूर है और महाराज बाड़े पर चाट का ठेला लगाता है।

बताया जा रहा है कि निशा इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी, जिसको लेकर विकास को शक था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर जन्माष्टमी वाले दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था और निशा मायके आकर रहने लगी थी। रविवार रात निशा मायके में सो रही थी, तभी विकास शराब के नशे में वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने पहले कैची से निशा के बाल काटे और फिर चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

चाकू लहराते घर से बाहर निकला आरोपी पति

हमले में निशा के चेहरे, पीठ, गर्दन, हाथ और कंधे पर गहरे घाव हो गए। जान बचाने के लिए निशा चीखी तो घर में मौजूद उसकी बहनें दौड़ीं। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए, जिसके बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से भाग निकला। बताया गया कि घटना के समय निशा की मां क्रांति बाजार गई हुई थी। सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर बयान लिए। पुलिस ने आरोपी विकास पाल को पकड़ने के लिए टीम लगाई और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी के साथ इस हाल में मिली होने वाली दुल्हन, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें

मुरैना : शादी को लेकर दूल्हा हो या दुल्हन दोनों में बड़ा ही उत्साह रहता है। अपनी…

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

1 of 40