मध्य प्रदेश

प्रदेश के पुलिसकर्मियों को मिलने वाली है बड़ी सौगात ‘आउट ऑफ़ टर्न’ प्रमोशन पर लगी सरकार की मुहर, जानें कब जारी होगा आदेश

भोपाल : प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में ‘आउट ऑफ टर्न’ प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत हॉक फोर्स के 60 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न पदोन्नति दी जाएगी। बालाघाट रेंज के आईजी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने अपनी मुहर लगा दी है और जल्द ही पदोन्नति के आदेश जारी होने की संभावना है।

नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई

यह प्रस्ताव जून 2025 में बालाघाट जिले के थाना रूपझर क्षेत्र अंतर्गत पचमादर-कटंगीया पहाड़ी जंगल इलाके में नक्सलियों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई के बाद भेजा गया था। इस अभियान में हॉक फोर्स ने सक्रिय और हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की थी।

जल्द ही जारी होगा औपचारिक आदेश

बताया गया है कि इस ऑपरेशन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े नक्सलियों के नेटवर्क को गंभीर नुकसान पहुंचा था। अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों की बहादुरी, रणनीतिक कौशल और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें आउट ऑफ टर्न पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया है। अब पुलिस मुख्यालय स्तर से जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी के साथ इस हाल में मिली होने वाली दुल्हन, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें

मुरैना : शादी को लेकर दूल्हा हो या दुल्हन दोनों में बड़ा ही उत्साह रहता है। अपनी…

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

1 of 40