मध्य प्रदेश

शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी के साथ इस हाल में मिली होने वाली दुल्हन, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें

मुरैना : शादी को लेकर दूल्हा हो या दुल्हन दोनों में बड़ा ही उत्साह रहता है। अपनी शादी को लेकर हर युवा तमाम तरह की तैयारियों में जुटे रहते हैं। लेकिन सोचिए, अगर उसी शादी के दिन कोई ऐसा कदम उठा ले जो सभी को हिला कर रख दे? ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मुरैना (Morena suicide news) जिले से सामने आया है। जहां एक प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

आज होने वाली थाी युवती ​की शादी

मिली जानकारी के अनुसार, मामला देवगढ़ थाने के सलउआ गांव का है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों गांव के बाहर एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले, जिसे देखकर गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को इस हाल में देखकर हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

मातम में बदली शादी की खुशियां

आपको बता दें कि युवती की शादी (Marriage) को लेकर घर में उत्साह था। सभी सुबह से तैयारियों में लगे हुए थे और बारात स्वाग​त के लिए तैयारियों चल रही थी। लेकिन कुछ ही देर बाद इस खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। बताया जा रहा है कि युवक भी इसी गांव का रहने वाला है। हालांकि दोनों के बीच कब से प्रेम प्रसंग (Love affair) चल रहा था, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39