अपराध

Wife Killed Husband : पत्नी ने पति के किए तीन टुकड़े, फिर कमरे में गाड़कर लगवा दी टाइल्स, फिर बेड रखकर प्रेमी के साथ सोती रही…

मुंबई : मुंबई के नाला सोपारा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को कमरे में ही दफनाकर ऊपर टाइल्स लगवा दीं। इतना ही नहीं, उसी बेड पर दोनों आराम से सोते रहे। कुछ दिन बाद महिला अपने प्रेमी और बेटे के साथ फरार हो गई। मंगलवार को जब यह खबर अभयचंद पट्टी गांव में पहुंची, तो परिवार में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार अभयचंद पट्टी के विजय चौहान की शादी सात साल पहले जफराबाद की चमन चौहान से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई चले गए और वहां नाला सोपारा में किराए के कमरे में रहने लगे। उनका एक पांच साल का बेटा भी है। लेकिन चमन का दिल पड़ोसी मोनू प्रजापति पर आ गया, जो बिहार का रहने वाला है। विजय ड्यूटी पर ओवरटाइम करता था, जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

इसी बीच चमन और मोनू ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक दिन मौका पाकर दोनों ने विजय की हत्या कर दी और उसके शव को तीन टुकड़ों में काटकर कमरे में दफना दिया। ऊपर से टाइल्स लगवाकर बेड रख दिया और उसी पर सोते रहे। विजय का छोटा भाई अखिलेश, जो मुंबई में ही रहता था, जब भाई की तलाश में कमरे पर पहुंचा तो उसे शक हुआ। टाइल्स हटाने पर विजय का शव तीन टुकड़ों में मिला।

मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या करीब 15 दिन पुरानी लगती है। परिजनों में इस घटना से कोहराम मचा है। महाराष्ट्र पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुणे से हिरासत में ले लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी – प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या शव के टुकड़े कर जलाकर खेत में दफनाया

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने…

CG Crime : शादी के लिए थार से किडनैपिंग, पुलिस ने वारदात के कुछ वक्त बाद ही बरामद किया लड़की को… तीन अरेस्ट

अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल…

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 11