Surajpur

CG – 21 लाख की ठगी : पैसा डबल करने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 21 लाख की ठगी मामले में एक गिरफ्तार

सूरजपुर : जिले में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ 3 महीने में रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में आरोपी संजीत अग्रवाल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी संजीत अग्रवाल ‘शुभ निवेश’ नामक एक फर्जी ऑफिस चला रहा था।

वह लोगों को निवेश पर जल्दी मुनाफा देने का लालच देकर बड़ी चालाकी से उनके साथ ठगी करता था। इसी झांसे में आकर वंश बहादुर नागवंशी ने आरोपी को 21 लाख रुपये सौंप दिए। जांच में खुलासा हुआ है कि संजीत अग्रवाल पहले भी सूरजपुर और अंबिकापुर में ठगी के कई मामलों में आरोपी रह चुका है और लंबे समय से फरार था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से तीन दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत किया गया है, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। फिलहाल पुलिस ठगी के इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश में है कि इस पूरे खेल में और कौन-कौन शामिल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG : फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाकर बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियों रिकार्ड कर आरोपी ने कर दिया वायरल

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एक युवती को भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन बनाने का झांसा…

1 of 12