अपराध

‘बाथरूम में कर्मचारी ने महिला का बनाया वीडियो’, आपबीती सुन पुलिस भी रह गई हैरान, पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन : उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां महाकाल मंदिर के पास स्थित माधव सेवा न्यास के भक्त निवास में रुकी दिल्ली की एक महिला का वहां के कर्मचारी ने छुपकर मोबाइल से वीडियो बनाया है, एक महिला ने आरोप लगाते हुए महाकाल थाना पुलिस में शिकायत की है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाथरूम में बनाया महिला का वीडियो

बताया जाता है कि दिल्ली की एक की महिला अपने परिवारवालों के साथ गुरुवार को उज्जैन आई थी, जहां वो परिजनों के साथ माधव सेवा न्यास के भक्त निवास की डॉरमेट्री में ठहरी थी। महिला का आरोप है कि रात करीब आठ बजे जब महिला बाथरूम में गई, तब वहाँ के कर्मचारी अनिरुद्ध ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने की कोशिश की। जब महिला की इस बात आशंका हुई, तो उसने शोर मचाया।

CCTV फुटेज की जांच जारी

महिला का कहना है कि इसके बाद, कर्मचारी वहाँ से भाग निकला और मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। इस घटना के बाद महिला ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास के सारे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

थाना प्रभारी ने क्या कहा

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक, महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने चोरी छिपे वीडियो बनाया है। युवक से पूछताछ की जा रही है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का गंभीर केस, 2-3 करोड़ और लग्जरी कार की थी मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के…

झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग की बलि देने की कोशिश, मरा हुआ समझकर भाग निकला आरोपी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15