अपराध

झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग की बलि देने की कोशिश, मरा हुआ समझकर भाग निकला आरोपी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी युवक ने 14 साल के नाबालिग की बलि देने की कोशिश की है। पड़ोसी युवक नाबालिग को अपने साथ माता की झांकी दिखाने के बहाने जंगल में लेकर गया और चाकू से ताबड़तोड़ नौ वार किए और मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल किशोर होश आने पर किसी तरह पैदल अपने घर पहुंचा, जिसके बाद स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कहां की है पूरी घटना?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये पूरी घटना 18 अक्टूबर को करहिया थाना क्षेत्र के गोलेश्वर मंदिर के जंगल घटित हुई है। रिठौदन गांव निवासी मनीष रावत का 14 वर्षीय बेटा निशांत रावत घर पर था। आरोप है कि उसका पड़ोसी विक्की गौड़ उसे बाइक पर बैठाकर माता की झांकी दिखाने के बहाने गोलेश्वर की पहाड़ी पर ले गया।

आरोपी ने कहा – मैं तुम्हारी बलि देना चाहता हूं

इसके बाद जब दोनों पहाड़ी के पास जंगल में पहुंचे तो निशांत ने उसे जंगल में आने की वजह पूछी। निशांत के सवाल का जवाब देते हुए आरोपी ने कहा कि, मैं तुम्हारी बलि देना चाहता हूं। इसके बाद उसने तुरंत चाकू निकालकर निशांत पर हमला कर दिया। निशांत पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ नौ वार किए। मरणासन्न हाल में छोड़कर भाग गया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

आरोपी ने निशांत से कही थी भाइयों की बलि देने की बात

नाबालिग पर चाक़ू से वार करने के बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग निकला। आरोपी ने निशांत के गले पर चार बार, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल नौ बार चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान आरोपी का चाकू भी टूट गया। देर रात जब निशांत को होश आया, तो उसने हिम्मत जुटाई और खून से लथपथ हालत में पैदल ही जंगल से बाहर निकलकर अपने घर पहुंचा।

बेटे की यह हालत देखकर स्वजन डर गए। तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। जब उसकी हालत में सुधार आया तब एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। वहीं घायल निशांत ने बताया कि हमले के दौरान आरोपी विक्की ने उससे कहा था कि उसकी बलि देने के बाद वह उसके भाई और रामबरन की भी बलि देकर उनकी हत्या करेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का गंभीर केस, 2-3 करोड़ और लग्जरी कार की थी मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15