अपराध

पति की लाश के पास बैठकर पॉर्न देखती रही पत्नी फिर पूरी रात प्रेमी संग सेक्स … लव ट्रायंगल मर्डर केस में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

गुंटूर : आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने चिलुवुरु गांव की रहने वाली लक्ष्मी माधुरी और उसके प्रेमी गोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर माधुरी के पति लोकम शिव नागराजू की हत्या की। मामले में अवैध संबंध, सेक्स, साजिश और सनक का खुलासा हुआ है। मृतक नागराजू पेशे से प्याज व्यापारी था।

सेक्स, साजिश और सनक!

पुलिस के अनुसार लक्ष्मी माधुरी ने पहले से ही अपने पति की हत्या की योजना बना रखी थी। घटना वाली रात उसने नागराजू के लिए बिरयानी बनाई जिसमें कथित तौर पर करीब 20 नींद की गोलियां मिला दी गईं। भोजन करने के बाद नागराजू गहरी नींद में चला गया। रात करीब 11:30 बजे माधुरी का प्रेमी गोपी घर पहुंचा। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसके बाद दोनों ने तकिए से गला घोंटकर नागराजू की हत्या कर दी। फिर महिला और प्रेमी दोनों ने शव के समाने शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद प्रेमी घर से चला गया लेकिन महिला अपने पति के शव के सामने पूरी रात मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने के निशान और पसलियों में फ्रैक्चर पाए गए हैं जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद गोपी घर से चला गया, जबकि लक्ष्मी माधुरी पूरी रात घर में ही रही। तड़के करीब 4 बजे उसने पड़ोसियों को सूचना दी और दावा किया कि उसके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कान के पास खून देख पड़ोसियों और परिचितों को संदेह हुआ। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और माधुरी के प्रेम संबंधों की चर्चा भी इलाके में थी। नागराजू के दोस्तों ने तुरंत उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जिसमें साजिश का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर लक्ष्मी माधुरी और गोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का गंभीर केस, 2-3 करोड़ और लग्जरी कार की थी मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के…

Oral Sex in Car : चलती कार में नंगा करके करवाया ओरल सेक्स, बनाया वीडियो, उधार लेकर फंस गए थे नाबालिग सहित दो लोग

मुंबई : केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए कई तरह…

झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग की बलि देने की कोशिश, मरा हुआ समझकर भाग निकला आरोपी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला…

1 of 16