अपराध

सेक्स के बाद गर्लफ्रेंड की हत्या बर्थडे पर मिलने के लिए बॉयफ्रेंड ने बुलाया था होटल, कमरे में मिली वियाग्रा सहित खतरनाक चीजें

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 22 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके 23 वर्षीय बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 26 अगस्त को अपने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया। आरोप है कि होटल में दुष्कर्म के बाद जब आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने की कोशिश की तो युवती ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका मूल रूप से फिरोजाबाद की रहने वाली थी और गुरुग्राम में एक क्विक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती थी।

रक्षाबंधन के लिए वह अपने गांव लौट रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और 12वीं तक साथ पढ़े थे। युवती ने बाद में बीएससी और नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी। पुलिस के अनुसार, होटल में आरोपी ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था। जांच के दौरान उसके कब्जे से युवती का मोबाइल फोन और दवा की टैबलेट बरामद करने का दावा किया गया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा दुष्कर्म की बात स्वीकार करने की जानकारी पुलिस ने दी है। हालांकि, पुलिस के सामने किया गया कथित कबूलनामा अकेले अदालत में दोष सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं होता।

सिर में चोट और अंदरूनी रक्तस्राव से मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण सिर में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव बताया गया है। युवती के पिता ने 27 अगस्त को शिकोहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी पर बीएनएस की धारा 103(1) और 64(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। मृतका के दलित समुदाय से होने के कारण एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। मामले में 24 वर्षीय एक युवक को सह-आरोपी बनाया गया है। उस पर वारदात में मदद करने का आरोप है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही होटल के रिकॉर्ड, मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का गंभीर केस, 2-3 करोड़ और लग्जरी कार की थी मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के…

झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग की बलि देने की कोशिश, मरा हुआ समझकर भाग निकला आरोपी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15