उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में महिलाओं के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यहां अस्थि विसर्जन के लिए जा रही महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने ट्रेन में जमकर छेड़छाड़ की। युवकों ने सिगरेट पीकर महिलाओं पर धुआं छोड़ा और महिलाओं के विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें जमकर पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में ले लिया।
सिगरेट पीकर महिलाओं पर छोड़ा धुआं
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला नागदा रेलवे स्टेशन का है। यहां गुजरात के अहमदाबाद से अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ युवतियां उज्जैन आ रही थीं। इसी दौरान अचानक छह युवक आए और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवक महिलाओं पर सिगरेट का धुआं छोड़ने लगे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो युवकों ने अपने सभी साथियों के साथ मिलकर उन्हें जमकर पीटा। इस पूरी घटना से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ट्रेन में मौजूद लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
देखे पूरा वीडियो






















