अमरोहा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दरसअल तीन युवतियों ने एक ही युवक से शादी कर ली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवतियों की उम्र 18 से 20 साल है। तीनों ने मंदिर में सात फेरे लिए हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद युवतियों की जमकर आलोचना हो रही है और हिदू संगठन के लोगों ने इसका जमकर विरोध करते हुए मर्यादा का उल्लंघन बताया है। बता दें कि MoreSandesh. Com News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की भावाना को ठेक पहुंचाने का इरादा रखता है।
तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी
मिली जानकारी के अनुसार धौरिया गांव में रहने वाली सरोज सावित्री और संतोष इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाती हैं। तीनों बहनों का इंस्टाग्राम पर 4.69 लाख और फेसबुक पर 84 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रील बनाने में तीनों बहनों की विकास नाम का युवक मदद करता था, जो LLB की तैयारी कर रहा है। विकास तीनों बहनों का वीडियो रिकॉर्ड करता था। बात करें तीनो बहनों की शिक्षा की तो सबसे बड़ी बहन सरोज बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि बाकी दोनों ने 12वीं पास की है। हाल ही में तीनों बहनों ने चामुंडा माता मंदिर में अग्नि को साक्षी विकास को अपना पति बना लिया है। मंदिर में ही विकास ने तीनों बहनों के साथ फेरे लिए हैं और मांग में सिंदूर भर दिया है।
कहा- राजा दशरथ की भी 3 रानियां थीं
वहीं, संगठनों की शिकायत के बाद जब विवाद गहराया, तो तीनों बहनों ने वीडियो जारी कर अपना रुख साफ किया। बहनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रही हैं। जब परिजनों ने अलग-अलग जगह शादी तय करने की कोशिश की, तो उन्होंने अलग होने के बजाय एक ही दूल्हे से एक साथ शादी करने का फैसला किया। विरोध करने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। क्या वह अपमान हो गया? हम तीनों बालिग हैं, अपनी मर्जी से खुश हैं, तो इसमें दूसरों को क्या आपत्ति है।”


























