सोशल मीडिया

Viral Video : लेखपाल की मौत पर फूट-फूट कर रोई SDM, वायरल हो रहा भावुक कर देने वाला वीडियो

देवरिया : देवरिया के सलेमपुर तहसील के लेखपाल आशीष कुमार (35) की मौत के बाद रविवार भोर में उनका शव बरवा गांव पहुंचा। लेखपाल की मौत से गांव में शोक की लहर है, परिजनों को रोता देख एसडीएम भी भावुक हो गईं। बताया जा रहा है कि एसआईआर कार्य के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी थी, इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।

बता दें कि देवरिया जनपद में सलेमपुर तहसील के 35 वर्षीय लेखपाल आशीष कुमार की मौत के बाद रविवार भोर में उनका शव पोस्टमार्टम के उपरांत बरवा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचीं एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह सहित कई अधिकारी भी भावुक हो उठे। परिजनों को ढांढस बंधाते समय एसडीएम की आंखों से भी आंसू छलक पड़े।

आशीष कुमार सलेमपुर तहसील में लेखपाल के पद पर थे तैनात

आप को बता दें कि बरवा गांव निवासी आशीष कुमार सलेमपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी एसआईआर कार्य में भी लगी थी। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद भोर में उनका शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजन रोने लगे।

उनके आंसुओं को देखकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। अधिकारियों ने घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। गांव में शोक की लहर है और पूरे क्षेत्र में लेखपाल आशीष कुमार के निधन से गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

एसडीएम की आंखों से भी आंसू छलक पड़े

https://share.google/snxpY9YuZeIQqoUqo

What's your reaction?

Related Posts

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

Viral Video : …. के नाम से वायरल हो रहा लड़के – लड़की का 17 मिनट का वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हुआ है बवाल

अगरतला : सोशल मीडिया पर ​कब क्या वायरल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता है। वायरल…

1 of 19