Balrampur

CG Crime News : 4 साल की मासूम से नाबालिग ने की हैवानियत, चाकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 16 साल के नाबालिग ने बच्ची को चाकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया, जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक ये मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 16 साल का नाबालिग अक्सर खेलने पहुंचता था। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने बच्ची को चाकलेट देने की बात कहकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद बच्ची की तबियत बिगड़ गयी। परिजनों को शक होने पर उन्होने बच्ची से उसकी तकलीफ को लेकर जानना चाहा, तब बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची के खुलासे के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी।

वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। और स्थानीय लोग आरोपी नाबालिग पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : जंगल में बाघ की रहस्यमयी मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, शिकार की आशंका से वन अमला अलर्ट

बलरामपुर : सूरजपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से सटे भैंसामुंडा क्षेत्र के…

CG Breaking : …. विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की …. ये मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म…

CG Govardhan Puja : आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम गोवर्धन पूजा खौलते दूध से स्नान का नजारा देखने जुटी भीड़

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर में इस वर्ष भी आस्था और परंपरा…

1 of 6