Uttar Pradesh

Viral News : मकान मालिक की पत्नी किराएदार के साथ फरार, किराएदार के पत्नी भी पहुंची थाने

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र मकान मालिक की पत्नी किराएदार के साथ फरार हो गई। मामले में ट्वीस्ट तब आया जब किराए की पत्नी भी थाने पहुंची और पति के खिलाफ मकान मालकिन को लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत नगर निवासी शिवकुमार ने अपने परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी 27 जून को उनके मकान में किराए पर रहने वाले युवक राहुल के साथ भाग गई। वह अपने 11 महीने के मासूम बेटे को भी अकेला छोड़कर चली गई।

किरायेदार के साथ भागने का आरोप शिवकुमार के अनुसार, जिस राहुल नाम के युवक के साथ उनकी पत्नी भागी है, वह लोधा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ शिवकुमार के मकान के नीचे के हिस्से में किराए पर रहता था। इसी दौरान राहुल और उनकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और मौका देखकर वह उसके साथ फरार हो गई।

किरायेदार की पत्नी ने भी की शिकायत

इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब किरायेदार राहुल की पत्नी भी SSP ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि उसके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं और अब वह शिवकुमार की पत्नी को लेकर फरार हो गया है। पीड़ित महिला ने राहुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29