मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को सरकार का बड़ा तोहफा …. खातों में आएंगे 1500 रुपये, राज्य सरकार ने बैठक में लिया फैसला

भोपाल : राजधानी में चल रही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगुवाई में चल रही कैबिनेट की बैठक ख़त्म हो गई है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने जनहित और प्रदेशहित में कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें लाड़ली बहनों से जुड़ा निर्णय भी शामिल है। बताया गया है कि, लाडली बहनो को इस बार राखी पर मोहन सरकार का तोहफा मिलेगा।

हर महीने मिलने वाली 1250 की राशि में 250 रुपये रक्षा बंधन के दिए जाएंगे जायेंगे। 1500 रु की राशि खातों में ट्रांसफर होगी। इसी तरह अन्य निर्णयों में राजधानी के होटल लेक व्यू को डिजाइन, निर्माण, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर पीपीपी मोड में सौंपने का भी फैसला शामिल है। इसके अलावा लीज रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति विभागीय बजट से किए जाने पर भी निर्णय लिया गया।

कैबिनेट की बैठक में भारतीय स्टांप अधिनियम 1899 के अनुच्छेद 1 क के तहत भारतीय स्टांप (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक 2025 को मंजूरी मिल गई है। इसके अतिरिक्त महिला और बाल विकास विभाग के अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 66 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की स्वीकृति और इन केंद्रों के लिए पदों की स्वीकृति व आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

Crime News : सेक्स से इंकार किया तो बीवी उतार दिया मौत के घाट हवस की आग में जल रहे पति ने बताई ये अजीब कहानी

इंदौर : शहर में हत्या सरीखे जघन्य अपराध थमने का नाम नहीं ले रहें है। ताजा मामला…

1 of 19