Uttar Pradesh

नीले ड्रम के बाद लोहे के संदूक में मिली लाश, बीवी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी बेरहम मौत, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, मेरठ में नीले ड्रमकांड के बाद अब उन्नाव से लोहे के संदूक के अंदर एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी नेहा रावत ने सिलबट्टा मारकर पति सोनू की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस CCTV फुटेज से कातिल तक पहुंची और हत्यकांड में शामिल मृतक की पत्नी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद शव को 21 किमी दूर सदर क्षेत्र के ललऊखेड़ा में उन्नाव-लालगंज हाईवे की सर्विस लेन पर फेंक दिया। पत्नी ने पूछताछ में पति के शराब पीकर झगड़ा करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने ही सिलबट्टे से मारकर पति की जान ले ली फिर पड़ोसी जितेंद्र सिंह के सहयोग से संदूक में बॉडी पैक की और उसे हाईवे किनारे फिंकवा दिया। पत्नी नेहा, पड़ोसी जितेंद्र, सहयोगी तौहीद गिरफ्तार है।

पहले पति से है 4 बेटियां

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, 23 साल पहले नेहा रावत की पहली शादी हुई। उससे 4 बेटियां हैं। 8 साल पहले सोनू से दूसरी शादी की। नेहा रावत का कहना है कि सोनू अक्सर शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता था। सोमवार रात शुक्लागंज में किराए का कमरा लेकर रह रही 40 वर्षीय महिला ने उसी घर में किराए पर रह रहे यू-ट्यूबर की मदद से अपने 28 वर्षीय पति सोनू की सिलबट्टे और लोढ़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

दो साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद की थी कोर्ट मैरिज

पुलिस के अनुसार, हसनगंज के पंचमखेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू सविता की लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के अटौरा निवासी जगदीश की पत्नी नेहा रावत से मुलाकात 8 साल पहले हुई और कुछ दिनों बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। तब नेहा अपने पति जगदीश और चार बेटियों को छोड़कर सोनू सविता के साथ शुक्लागंज के कंचननगर चली गई। जहां सोनू के परिवार वाले किराए का कमरा लेकर रहते थे। दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

इस लिए रची खौफनाक साजिश

एक माह से सोनू कंचन नगर में ही किशन यादव के घर में किराए पर रह रहा था, जहां नेहा की नजदीकी उसी घर में किराए में रह रहे यू-ट्यूबर जितेंद्र उर्फ राहुल सिंह से हो गई। पति सोनू के आए दिन शराब पीकर मारपीट, झगड़ा लड़ाई से परेशान होकर नेहा ने यू-ट्यूबर जितेंद्र के साथ मिलकर अपनी ही पति सोनू की हत्या की खौफनाक साजिश रची।

प्रेमी ने पहले शराब पिलाई फिर प्रेमिका संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत

योजना के अनुसार हत्यारों ने सोमवार रात लगभग यू-ट्यूबर जितेंद्र सिंह सोनू के पास पहुंचा और कमरे में उसके साथ बैठकर शराब पी। नशे में होने पर रात लगभग 12 बजे पत्नी नेहा ने सिलबट्टे से सोनू के सिर में वार किया, इतने में जब मन नहीं भरा तब पत्नी और आशिक जितेंद्र ने बांस से जमकर पीटने के बाद कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कातिलों ने अगले दिन मंगलवार शाम 10 हजार रुपये देकर दो मजदूरों को बुलाया और दोनों की मदद से शव को बक्से में रखवाया।

भाड़े पर बुलाई लोडर

आरोपियों ने इस हत्याकांड को शातिर तरीके से अंजाम दिया था। लोहे के संदूक में युवक की लाश को भरकर रूम बदलने का झांसा देकर 1200 रुपये भाड़े पर एक लोडर बुलवाया और संदूक को 21 किमी दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सदर क्षेत्र के लऊखेड़ा के सर्विस लेन पर उतार लिया।

पत्नी नेहा, जितेंद्र समेत सभी गिरफ्तार

एसपी जयप्रकाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गदनखेड़ा चौराहा पर लगे CCTV फुटेज में लोडर नजर आ गया। नंबर से चालक तक पहुंची पुलिस ने नेहा, उसके नजदीकी जितेंद्र सिंह, मजदूर तौहीद व नाबालिग मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Breaking : एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस त्योहार पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, मुख्यमंत्री ने खुद किया ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा,…

1 of 30