सोशल मीडिया

Viral Khabar : शादी में हाई – वोल्टेज ड्रामा जयमाल के बाद स्टेज पर बैठा था दूल्हा तभी पहुंच गई पहली पत्नी जाने फिर क्या हुआ देखे पूरा वीडियो

यूपी : यूपी के बस्ती जिले में एक विवाह समारोह अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हा अपनी दूसरी शादी रचाने स्टेज पर बैठा था और उसी समय उसकी पहली पत्नी रेशमा वहां स्टेज पर पहुंच गई। पूरा मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव का है, जहां विनय आनंद शर्मा नाम का युवक धूमधाम से शादी करने पहुंचा था। जैसे ही जयमाल डाली गई और दूल्हा स्टेज पर बैठा, तभी पहली पत्नी रेशमा अपने परिजनों संग पहुंच गई। रेशमा स्टेज पर चढ़ी और एक-एक करके अपनी शादी की तस्वीरें सबके सामने दिखाने लगी। उसी दौरान उसने दूल्हे विनय पर धोखाधड़ी, लाखों रुपये ट्रांसफर कराने और उसके नाम पर गाड़ी फाइनेंस कराने के गंभीर आरोप भी लगाए।

“तलाक नहीं हुआ… दूसरी शादी कैसे?” – रेशमा

रेशमा ने बताया कि उसकी और विनय की कोर्ट मैरिज 30 मार्च 2022 को हुई थी, जिसके बाद परिवार की मौजूदगी में विधिवत शादी भी कराई गई थी। दोनों के बीच कुछ समय पहले विवाद जरूर हुआ, लेकिन तलाक नहीं हुआ है, ऐसे में दूसरी शादी करना कानूनन गलत है। जैसे ही उसे विनय की दूसरी शादी का पता चला, वह तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरा सच सामने ले आई।

पुलिस ने पहुंचकर रोकी शादी, दूल्हा थाने ले जाया गया

कार्यक्रम में हड़कंप मचने के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत शादी रुकवा दी। दूल्हा विनय वहां से बचने की कोशिश भी नहीं कर सका और पुलिस उसे थाने ले आई। एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि पहली पत्नी ने लिखित शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि विनय बिना तलाक के दूसरी शादी कर रहा था। फिलहाल दोनों पक्षों ने कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने तक शादी न करने पर सहमति जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

Social Media : 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, इस दिन से लागू होगा नया नियम

कुआलालंपुर : बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मलेशियाई सरकार ने…

CG Viral Video : कथा वाचक प्रेमी के साथ कार में संबंध बना रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति …देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 21