सोशल मीडिया

Video Viral : जिपलाइनिंग हादसा, रोमांच बना मुसीबत, 30 फीट नीचे गिरी युवती, कई हड्डियां टूटीं, देखें पूरा वीडियो…

मनाली : हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में छुट्टियां मनाने आए एक परिवार के लिए खुशी का पल उस वक्त त्रासदी में बदल गया, जब उनकी बेटी जिपलाइनिंग के दौरान 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ी। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आईं और उसके पैर में कई फ्रैक्चर हुए। परिवार ने जिपलाइनिंग साइट पर सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि नागपुर के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा 18 वर्ष के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने 8 जून को मनाली पहुंचे थे। सोलंग वैली में जिपलाइनिंग का लुत्फ उठाते समय अचानक केबल का हुक टूट गया, और त्रिशा 30 फीट नीचे कठोर सतह पर गिर पड़ी। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें त्रिशा को जिपलाइनिंग के दौरान बीच रास्ते में रस्सी टूटने के बाद गिरते हुए देखा जा सकता है। त्रिशा के पिता प्रफुल्ल ने बताया कि जिपलाइनिंग साइट पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

न तो हेलमेट और सेफ्टी हार्नेस की जांच की गई थी और न ही आपात स्थिति के लिए कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध थी। हादसे के बाद साइट संचालकों ने कोई मदद नहीं की, जिसके कारण परिवार को त्रिशा को पहले मनाली और फिर चंडीगढ़ के अस्पताल ले जाना पड़ा। फिलहाल, त्रिशा का इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। प्रफुल्ल ने बताया कि त्रिशा की हालत अब स्थिर है, लेकिन उसके पैर में कई हड्डियां टूटी हैं, और उसे पूरी तरह ठीक होने में लंबा समय लगेगा।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

CG Viral Video : कथा वाचक प्रेमी के साथ कार में संबंध बना रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति …देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 20