सोशल मीडिया

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को सजाया जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन के फर्स्ट एसी के केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया गया है। इस अतरंगे कारनामे को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

ट्रैन के केबिन को रोमांटिक लुक

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का कंपार्टमेंट जैसे ही खोला जाता है, अंदर का नजारा बिल्कुल बदला हुआ नजर आता है। जहां आमतौर पर रेलवे की चादरें और पानी की बोतलें दिखती हैं, वहां पूरे केबिन को रोमांटिक लुक दिया गया है। ट्रेन की सीट को सफेद चादर और फूलों से बने बड़े से दिल के साथ एक सुंदर बेड का रूप दे दिया गया है।

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

इसके अलावा फर्श पर फूल बिखेरे गए हैं और खिड़कियों पर शानदार पर्दे लगाकर पूरे कंपार्टमेंट का माहौल किसी होटल के कमरे जैसा बना दिया गया है। यह वीडियोGodman Chikna के नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

What's your reaction?

Related Posts

‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

शिवपुरी : प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा

सेलिब्रिटीज और उनके फैंस के बीच अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन…

1 of 20