सोशल मीडिया

Viral Video : दिनदहाड़े युवती को उठाकर ले गए 25 से 30 युवकों ने किया अपहरण, वीडियो वायरल देखे पूरा वायरल वीडियो

बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक युवती को उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि 25 से 30 युवकों ने गांव से अपहरण कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजनों ने दो लाख लेने के बाद भी युवक के साथ नहीं भेजा। इसके बाद 25 से 30 युवक गांव पहुंचे और दिनदहाड़े युवती को सबके सामने से उठाकर बाइक लेकर भाग निकले। युवती को ले जाते हुए दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं युवती के परिजनों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने आरोपी हुकुम रावत समेत 25 से 30 युवकों पर अपहरण का मामला दर्ज किया। राजपुर थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने मामले की छानबीन शुरू की और युवती को निहाली गांव से सकुशल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

शिवपुरी : प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा

सेलिब्रिटीज और उनके फैंस के बीच अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन…

1 of 20