मध्य प्रदेश

अगर सोनम के ये दो प्लान हो जाते कामयाब, तो बच जाती राजा रघुवंशी की जान, जानें क्या थी सोनम की योजना

इंदौर : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस हिरासत में मौजूद पांचों आरोपियों में राज कुशवाह को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि सोनम ने उसका पूरा साथ दिया। बाकी तीन युवकों ने दोस्ती के नाम पर इस जघन्य अपराध में हिस्सा लिया। लेकिन अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोनम और राज ने शादी से पहले दो ऐसे प्लान बनाए थे, जिनमें से एक भी कामयाब हो जाता तो शायद राजा की जान बच सकती थी।

पुलिस के अनुसार, फरवरी में राज और सोनम ने पहला प्लान बनाया। वे एक ऐसी अंजान महिला को ढूंढना चाहते थे, जिसका चेहरा सोनम से मिलता-जुलता हो। उसकी हत्या कर शव को जला देते और सोनम की स्कूटी के पास छोड़ देते। इससे सबको लगता कि सोनम मर चुकी है। फिर दोनों कहीं भागकर शादी कर लेते। यह प्लान नाकाम रहा तो दूसरा प्लान बनाया गया। इसमें सोनम किसी पिकनिक स्थल पर पानी में डूबने का नाटक करती, जिससे लोग उसे मरा मान लेते।

इसके बाद दोनों नई जिंदगी शुरू करते। यह प्लान भी फेल हो गया। आखिरकार, शादी से 11 दिन पहले राज, सोनम और उनके तीन दोस्तों ने एक रेस्टोरेंट में मुलाकात की। जिसके बाद मेघालय में राजा की हत्या की साजिश रची गई। यह प्लान तो कामयाब रहा, लेकिन पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया। इस साजिश ने निर्दोष राजा की जान ले ली। सोनम के भाई गोविंद ने कहा, “मुझे राज और सोनम के अफेयर की कोई खबर नहीं थी। अगर पता होता तो मैं उनकी शादी करवा देता।

सोनम ने जो किया, वह माफी के लायक नहीं। उसने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार किया।” गोविंद ने वादा किया कि वह राजा के परिवार से रिश्ता निभाएगा और बहन को सजा दिलवाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

बेहद दर्दनाक हादसा…महाकाल के दर्शन कर लौट रहे युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर, छह की मौत

धार:- बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां…

Rape Case : 5 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने…

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 38