सोशल मीडिया

सांसद का ‘प्राइवेट वीडियो’ वायरल.. कम उम्र की लड़की के साथ कमरे में आ रहे नजर.. कहा, ‘पानी पीकर आती हूँ और फिर..’

ढाका : पड़ोसी देश बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी के सांसद गाजी नजरुल इस्लाम का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में वह अपने से कम उम्र की एक महिला के साथ बिस्तर पर बैठे है और उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे है। हालाँकि MoreSandesh. Com News इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। वही वीडियो सामने आने के बाद सांसद ने इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला उनकी दूसरी पत्नी हैं।

सांसद ने क्या सफाई दी?

गाजी नजरुल इस्लाम ने मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 13 जुलाई को वह अपनी पहली पत्नी मकसूदा बेगम और दूसरी पत्नी मरियम बेगम के साथ ढाका के मोगबाजार इलाके में गए थे। उनके अनुसार, वे अपनी दूसरी पत्नी के पिता मसूम बिल्लाह के कार्यालय में करीब सवा घंटे तक रुके थे।सांसद ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी के मामा ओबैदुल्लाह कुछ अज्ञात लोगों को लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने उन्हें बंधक बनाकर एक लाख टका वसूल लिए और बाद में उनके वाहन को भी रोककर और पैसे की मांग की। सांसद का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उन्हें धमकियां दी गईं।

‘वीडियो साजिश के तहत वायरल किया गया’

गाजी नजरुल इस्लाम ने दावा किया कि उनके और उनकी पत्नी के निजी पलों का वीडियो ओबैदुल्लाह ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताकर पेश किया जा रहा है, जो पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। सांसद के मुताबिक, उन्होंने 17 जून को मरियम बेगम से पारिवारिक समारोह में विवाह किया था और यह विवाह उनकी पहली पत्नी की सहमति से हुआ था।

कानूनी कार्रवाई की मांग

सांसद ने अपने फेसबुक पोस्ट में संबंधित अधिकारियों से उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिन पर उन्होंने उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने, निजता का उल्लंघन करने और छवि खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। वहीं, सतखीरा जिला जमात-ए-इस्लामी के सचिव अज़ीजुर रहमान ने दावा किया कि यह वीडियो संभवतः ढाका स्थित एक घर के सीसीटीवी फुटेज से लीक हुआ है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

1 of 21