अपराध

…. इस बात के लिए लगातार दबाव बना रहा था युवक, ठनका गर्लफ्रेंड का माथा, मां और भाई के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को दे दी ये खौफनाक सजा

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शादी के लिए दबाव बना रहे प्रेमी की उसकी ही प्रेमिका ने परिवार के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेमिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवती की शादी किसी अन्य स्थान पर तय हो गई थी।

इसी बीच उसका प्रेमी लगातार उससे शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के बीच युवती ने अपनी मां, भाई और चाचा के साथ मिलकर प्रेमी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। इसके बाद चारों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरगवां थाना पुलिस ने जांच शुरू की और मामले का खुलासा करते हुए प्रेमिका समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Rape Case : रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मामले का खुलासा होते ही रफूचक्कर हुआ आरोपी

नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी…

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

Crime News : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की…

1 of 14