Jagdalpur

CG Crime : मेले में गर्लफ्रेंड को गुलाल लगाने पर खूनी संघर्ष, बाॅयफ्रेंड ने नाबालिग सहित 2 की कर दी हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

जगदलपुर : जगदलपुर में एक युवती को गुलाल लगाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम कलचा में आयोजित मेले में दो युवक एक युवती पर जबरन गुलाल लगा रहे थे। लड़की के बाफयफे्रंड को ये बात रास नही आई और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की ये वारदात नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक होली पर्व को लेकर ग्राम कलचा में मेला का आयोजन किया गया था। मेले में शामिल होने पहुंचे ग्रामीण रंग-गुलाल खेल रहे थे। इसी दौरान 2 युवक एक युवती को रंग-गुलाल लगा रहे थे। लड़की के मना करने के बाद भी जबरन गुलाल लगाने पर लड़की के बाॅयफ्रेंड ने इसका विरोध किया। जिसे लेकर दोनों गुटो में विवाद हो गया। लोग कुछ समझ पाते इसी बीच लड़की के बाॅयफ्रेंड ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दोनों युवको पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में 23 वर्षीय उमेश बघेल और 17 वर्षीय रोहित बघेल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गंभीर वार किए गए थे। मौके पर मौजूद लोग दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाते इतनी देर में दोनों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने नगरनार पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की गयी। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : 4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

जगदलपुर : बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट जिले से हत्या का सनसनीखेज…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

1 of 5