अजब - गजब

Ajab – Gajab : 7 मिनट में टूट गया 7 जन्मों का वादा, दुल्हन की करतूत से उड़े दूल्हे के होश, मंडप पर ही मच गई अफरा – तफरी

नई दिल्ली : देश में एक बार फिर शादियों के सीजन शुरू हो चुके हैं। इस साल देश में जमकर शादियां हो रही है। वहीं दूसरी ओर इस सीजन में कई शादियों की खबर सामने आ रही है। कई बार शादियों में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती है जिससे हर कोई हैरान रह जाएगा। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बाराबांकी से सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन फरार हो गई। जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

धूमधाम से हुई शादी

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे का है। घुंघटेर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील गौतम की शादी बंकी कस्बे के निवासी बंशीलाल गौतम की बेटी पल्लवी से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को धूमधाम से बारात पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोगों ने धूमधाम से बारात का स्वागत किया। द्वारपूजा की रस्में पूरी की गईं और देर रात सात फेरों के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।

विदाई से पहले फरार हो गई दुल्हन

जिसके बाद विदाई की तैयारियां चल रही थी। दुल्हन पक्ष के लोग विदाई की तैयारियां कर रहे थे और दूल्हा भी अब दुल्हन को अपने घर ले जाने के लिए बड़ा ही उत्साह था, लेकिन बाद में पता चला कि दुल्हन कमरे में नहीं है। परिवारजन को शुरुआत में लगा कि वह कहीं आसपास ही होगी, लेकिन तलाश तेज होने पर भी दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चला। इससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

प्रेमी के साथ भागने की आशंका

काफी खोजबीन के बाद यह बात सामने आने लगी कि दुल्हन संभवतः अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद उसने रात में ही मौका पाकर प्रेमी के साथ भागने का प्लान अमल में लाया। फिलहाल, जांच-पड़ताल चल रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Ajab – Gajab : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के 25 दिन बाद दुल्हन जीजा संग हुई फरार वजह जानकर सब के उड़ गए होश

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाली घटना में जिले के अदलहाट थाना…

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ले डाली 48 लाख की दवा, इंजीनियर साहब की खतरे में पड़ी जान! जाने क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु : बेंगलुरु में 29 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ बड़ा खेला हो गया।…

Ajab Prem ke Gajab Kahani : प्यार ने तोड़े रिश्तों के बंधन! समधी पर आया समधन का दिल, बेटे की सगाई से पहले मां हुई फरार

उज्जैन : बड़नगर, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में एक ऐसा प्रेम…

1 of 4