ब्रेकिंग न्यूज़

ED Raid Breaking Update : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक ठिकानों पर घोटाले की छापेमार कार्यवाही

रांची/कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड में बड़े कोयला चोरी और तस्करी घोटाले पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार सुबह 18 स्थानों पर व्यापक छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई उन मामलों से जुड़ी है जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल सहित कई नाम सामने आए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इन मामलों में बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी, अवैध परिवहन और हेराफेरी की गई, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी ने अनिल गोयल, नरेंद्र खड़का, युधिष्ठिर घोष, कृष्णा मुरारी कयाल और अन्य से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ली है। यह अभियान सुबह से लगातार जारी है और कई अहम दस्तावेज एवं डिजिटल सबूतों के मिलने की संभावना है।

बंगाल में 24 जगहों पर धावा

ईडी ने समानांतर रूप से पश्चिम बंगाल में भी 24 परिसरों पर छापेमारी की है। दुर्गापुर, पुरुलिया, हुगली और कोलकाता जिलों में यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों में की जा रही है। झारखंड और बंगाल दोनों राज्यों में चल रही इस संयुक्त कार्रवाई के तहत कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं, जिससे कोयला माफियाओं के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 26