अजब - गजब

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह, महिला के कबूलनामे में सामने आया खौफनाक सच तो उड़े पुलिस के होश

आगरा : देश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आरोपी आए दिन नए नए तरीकों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के नीले ड्रम हत्याकांड चर्चा में आया था। जिसके बाद अब आगरा का बाथरूम कांड सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर घर के बाथरूम में ही दफना दिया। वह रोज उसी बाथरूम में नहाती रही, ताकि किसी को शक न हो। जब लोग सुरेंद्र के बारे में पूछते, तब वह गायब होने का रोना रोने लगती। लेकिन महिला का ये आखिरकार सबके सामने आ ही गया।

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिकंदरा स्थित प्राची टावर चौकी की रुनकता धाम कॉलोनी की है। दरअसल, यहां रहने वाली रूबी ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या करके लाश को बाथरूम में दफना दिया। इतना ही नहीं राजमिस्त्री बुलाकर बाथरूम का फर्श बनवाकर टाइल्स भी लगा दी थी। वह रोज उसी बाथरूम में नहाती थी। बाथरूम की खुदाई में सुरेंद्र का कंकाल निकला है। उसके कपडे गल गए थे। गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में कड़ा भी मिला है। बताया जा रहा है कि 18 मई को रूबी नाम की महिला पुलिस थाने में अपने पति की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने अपने शिकायत में बताया कि उनका पति सुरेंद्र कई दिनों से लापता है। जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान दिन-रात रूबी भी पुलिस के साथ पति को ढूंढने का नाटक करती रहती है। करीब 45 दिन गुजर जाने के बाद जब परिजनों ने पत्नी रूबी से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति को खीर में नींद की गोलियां दी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसकी सास और बेटियां जेठ के घर गई हुई थी। इस दौरान महिला ने 400 रुपए देरकर मिट्टी मंगवाई और बाथरूम का फर्श तोड़कर शव के ऊपर से नमक डाला और मिट्टी डाली।

उसे समतल किया। 19 जून को मिस्त्री को बुलाकर फर्श पर प्लास्टर कराया। एक दिन में फर्श सूख गया। वह खुद जेठ के घर चली गई और वहां जाकर नाटक किया कि सुरेंद्र चार दिन से घर नहीं आए हैं। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस 45 दिनों तक पति की तलाश करता रहा।

क्यों दिया वारदात को अंजाम

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पूछताछ में रूबी ने खुलासा है कि पति सुरेंद्र कुमार शर्मा शराब पीने के साथ ही नशे के लिए नींद की गोलियां भी खाता था। रूबी ने 18 मई को योजना बनाकर अपनी बेटियों और सास को जेठ अनिल के पास भेजा। जिसके बाद महिला ने उसी रात खीर बनाई और उसमें नींद 20 गोलियां डाल दी। जिससे पति की मौत हो गई। फिर शव को बा​थरूम में दफना दिया। रूबी ने पुलिस को बताया कि पति सुरेंद्र की शराब वजह से अक्सर झगड़ा होता था। शराब पीकर पति पिटाई करता था। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ले डाली 48 लाख की दवा, इंजीनियर साहब की खतरे में पड़ी जान! जाने क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु : बेंगलुरु में 29 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ बड़ा खेला हो गया।…

Ajab – Gajab : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के 25 दिन बाद दुल्हन जीजा संग हुई फरार वजह जानकर सब के उड़ गए होश

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाली घटना में जिले के अदलहाट थाना…

1 of 5