अजब - गजब

Ajab – Gajab : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के 25 दिन बाद दुल्हन जीजा संग हुई फरार वजह जानकर सब के उड़ गए होश

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाली घटना में जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता अपनी शादी के 25 दिन बाद अपने जीजा के साथ फरार हो गई। लड़की के मां का आरोप है कि उनकी बेटी अपने जीजा के साथ घर से एक लाख रुपये नगद और जेवर लेकर भाग गई है। इस मामले में मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार युवती की शादी 12 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। शादी के बाद उसे ससुराल भेजा गया था लेकिन केवल कुछ दिन बाद ही वह अपने जीजा के साथ घर से फरार हो गई। लड़की के मां-बाप ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर में रखे एक लाख रुपये नगद और कुछ गहने लेकर फरार हो गई है।

गौना और चौथ के बाद भी नहीं मिली लड़की

12 नवंबर को शादी के बाद 28 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग गौना कराकर लड़की को ससुराल ले गए थे। फिर, 4 दिसंबर को मायके वाले लड़की को चौथ लेकर ससुराल गए थे और उसके बाद 5 दिसंबर को लड़की को मायके वापस ले आए थे। इसके बाद अचानक 7 दिसंबर की रात नवविवाहिता अपनी साली के साथ घर से फरार हो गई। लड़की के मां ने आरोप लगाया कि जीजा ने बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाकर उसे साथ ले लिया है। उन्होंने पुलिस से बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

पति ने खाने में मिलाया जहर, तो महिला की हुई मौत! फिर दोबारा हो गई जिंदा, अब बताई दूसरी दुनिया का सच!

एक महिला जिसका नाम एना क्रिस्टीना हैं उसने बताया कि, उसके पति ने उसके खाने में…

Ajab – Gajb : आधी रात किसी ने काट लिया युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ले डाली 48 लाख की दवा, इंजीनियर साहब की खतरे में पड़ी जान! जाने क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु : बेंगलुरु में 29 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ बड़ा खेला हो गया।…

1 of 6