अजब - गजब

Extra Marital Dating : शादी के बाद भी नहीं थम रही ‘पार्टनर’ की तलाश! इस शहर ने फिर बनाया चौंकाने वाला रिकॉर्ड

कांचीपुरम : तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर अपनी सिल्क साड़ियों के साथ-साथ अब एक अनोखे रिकॉर्ड के लिए चर्चा में है। शादीशुदा लोगों के लिए बने मशहूर डेटिंग ऐप ‘एश्ले मैडिसन’ पर अकाउंट बनाने के मामले में कांचीपुरम लगातार दूसरी बार पूरे देश में नंबर वन आया है। मई 2026 की नई रिपोर्ट के मुताबिक, यहाँ के लोग शादी से इतर नए पार्टनर की तलाश में सबसे आगे हैं।

कांचीपुरम के बाद इन ज़िलों ने किया सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में कांचीपुरम के बाद कोयंबटूर, तिरुवल्लुर और चेन्नई का नंबर आता है, जिससे पता चलता है कि इसमें दक्षिण भारतीय शहरों का दबदबा है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस ऐप पर साइन-अप करने के मामले में भारत अब दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो पिछले साल आठवें नंबर पर था। एक अन्य सर्वे के अनुसार, भारत के टियर 1 और टियर 2 शहरों के 60 फीसदी से ज़्यादा शादीशुदा लोग अब पारंपरिक रिश्तों से हटकर नए और आधुनिक रिश्तों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए रिश्ते तलाशने की कोशिश

कांचीपुरम जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक शहर का इस लिस्ट में लगातार टॉप पर रहना यह दिखाता है कि भारत में शादियों और निजी रिश्तों को लेकर लोगों की सोच अब तेजी से बदल रही है। महानगरों के बाद अब छोटे शहरों के लोग भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए नए रिश्तों को तलाशने में पीछे नहीं हैं।

What's your reaction?

Related Posts

मोबाइल पर Sexy Video सर्च कर रहा था बॉयफ्रेंड, सामने आ गया गर्लफ्रेंड का सेक्स करते वीडियो, देखकर उड़ गए होश

हांगकांग : युवाओं में इंटरनेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। आज के समय में बिना…

Ajab – Gajb : आधी रात किसी ने काट लिया युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

Ajab Prem ke Gajab Kahani : प्यार ने तोड़े रिश्तों के बंधन! समधी पर आया समधन का दिल, बेटे की सगाई से पहले मां हुई फरार

उज्जैन : बड़नगर, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में एक ऐसा प्रेम…

1 of 5