Uttar Pradesh

Sex Racket : मशहूर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए इतने जोड़े, अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान, जो सामान मिले

मुजफ्फरनगर : उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के पचैंडा रोड पर स्थित रोज इन रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से पांच जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जबकि एक नाबालिग की बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

लंबे समय से इस स्थान को लेकर आ रही थी खबर

पुलिस को लंबे समय से इस स्थान को लेकर गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं कि यहां अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। इस पूरे अभियान का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने किया। पुलिस टीम ने अचानक होटल में दबिश दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को ओयो होटल के विभिन्न कमरों से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में बाहरी लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती थी और पहचान पत्रों की भी सही तरीके से जांच नहीं की जा रही थी। पुलिस ने मौके से होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

होटल का मुख्य संचालक और मालिक फिलहाल फरार

पुलिस के अनुसार, होटल का मुख्य संचालक और मालिक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी।

इस कार्रवाई के दौरान नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश शर्मा और सीईओ नई मंडी राजू साव भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए अंजाम दिया, ताकि किसी को भनक न लगे और आरोपी मौके से फरार न हो सकें। नाबालिग की बरामदगी के बाद बाल संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है। जिले में चल रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29