दतिया : जिले उप-चुनाव की तैयारी जोरों पर है। आदरसह आचार संहिता प्रभावी होने की वजह से यहां की व्यवस्थाओं पर चुनाव आयोग का पूरा नियंत्रण हो गया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग द्वारा कई बड़े फैसले भी लिए जा रहे है। इसी कड़ी में आयोग के निर्देश पर जिले में पदस्थ एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। प्रभावित पुलिस अफसरों में एक निरीक्षक और 13 उप-निरीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल है। इस संबंध में आदेश के साथ सूची भी जारी कर दी गई है।
क्या है आदेश में निर्देश?
आदेश में उल्लेख है कि, “भारत निर्वाचन आयोग के नई दिल्ली के अवर सचिव से प्राप्त अनुमोदन अनुसार निरीक्षक/उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उन्हें नए स्थल पर पदस्थ किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को आदेशानुसार तत्काल नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित करें। इस संबंध में उपरोक्त अधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की सूचना से तत्काल अवगत कराएँ।”
जानें किन अफसरों को हटाया गया
जारी सूची के मुताबिक़ प्रभावित अफसरों में एक निरीक्षक और अन्य 13 उप निरीक्षक है। इनमे से सात अधिकारियों को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय जबकि शेष को अन्य थानों में पदस्थापित किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट..




























