नई दिल्ली

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल ने फिर बढ़ाई टेंशन, 10 दिनों में चौथी बार हुआ महंगा, जानें कहां कितनी है कीमत

नई दिल्ली : देश में आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर तेल की कीमतें बढ़ेन से लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और सब्जियों तक के दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर सोमवार को पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

आपको बता दें कि इस बार पेट्रोल में 2.61 रुपये महंगा हुआ है और डीजल डीजल में 2.71 रुपये महंगा हुआ है। जिसके बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल आज से 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर मिलेगा।

10 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी

बता दें कि देश में लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 10 दिनों में ये चौथी बार महंगी हुई है। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। 19 मई को 19 मई को देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 87 पैसे और 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी और इससे पहले 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर तो डीजल भी 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

कच्चे तेल में भारी गिरावट, 100 डॉलर के नीचे आया भाव

दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया है। आज ब्रेंट क्रूड में 4.75 प्रतिशत की भारी गिरावट है। यह 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। WTI भी 4.76 प्रतिशत गिरकर 92.00 डॉलर प्रति बैरल पर है।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Gas Price Today : पेट्रोल-डीजल ही नहीं गैस भी हो गया महंगा, आम जनता को महंगाई का डबल डोज, जानिए अब गैस का कितना देना होगा

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने आज देशवासियों को महंगाई का डबल डोज दिया है। …

1 of 28