नई दिल्ली

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही एटीएम या यूपीआई जैसे अन्य तरीकों से अपने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते से निकासी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने बैंक खातों को ईपीएफ से जोड़ना होगा।

एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसमें ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा रोक लिया जाएगा और एक बड़ा हिस्सा यूपीआई या एटीएम डेबिट कार्ड जैसे विभिन्न तरीकों से निकाला जा सकेगा। सूत्र ने यह भी कहा कि इस प्रणाली को लागू करने में कुछ सॉफ्टवेयर चुनौतियां हैं, जिन्हें हल किया जा रहा है। इस समय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों को अपने ईपीएफ निकासी दावों के लिए आवेदन करना पड़ता है, जिसमें समय लगता है।

स्वत : निपटान माध्यम के तहत आवेदन पत्र दाखिल करने के तीन दिन के भीतर निकासी दावों का बिना किसी मानव हस्तक्षेप के इलेक्ट्रॉनिक रूप से निपटारा किया जाता है। मंगलवार को इस स्वत: निपटान माध्यम की सीमा मौजूदा एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। इससे बड़ी संख्या में ईपीएफओ सदस्यों को बीमारी, शिक्षा, विवाह और आवास उद्देश्यों के लिए तीन दिनों के भीतर अपने ईपीएफ पैसे का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : आधी रात तेज झटकों से कांपी धरती, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, जानिए कितनी रही तीव्रता

नई दिल्ली : तेलंगाना में देर रात अचानक भूकंप के झटके से दहशत का माहौल है। नेशनल…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़े सबके होश

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक देह…

1 of 29