नई दिल्ली

बीजेपी सरकार का बड़ा चुनावी वादा पूरा होली – दिवाली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी, जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने विधानसभा चुनावों में किए अपने वादे को पूरा करने का फैसला किया है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि उनकी सरकार बनने पर होली और दिवाली पर दिल्लीवासियों को 1-1 मुफ्त LPG गैस सिलेंडर मिलेगा। अब कैबिनेट ने इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि इस योजना से राजधानी के 17 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा।

किसे मिलेगा फ्री सिलेंडर

जानकारी के मुताबिक इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा। दिल्ली में वर्तमान में 17.18 लाख राशनकार्ड धारक हैं। योजना के पहले चरण में इन्हीं लोगों को लाभ मिलेगा। राशनकार्डधारकों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

पैसा सीधे बैंक अकाउंट में

वहीं, दिल्ली सरकार का कहना है कि मुफ्त सिलेंडर घर-घर नहीं पहुंचेंगे। इसके बजाय होली और दिवाली के मौके पर सिलेंडर का पैसा लाभार्थी के आधार लिंक बैंक अकाउंट में सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजा जाएगा। यूपी और हरियाणा में इसी तरह की योजना पहले से लागू है। यह तरीका सुनिश्चित करता है कि पैसा सीधे सही लोगों तक पहुंचे। ⁠

500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना पर काम

दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना भी बनाई है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसका लाभ किन श्रेणियों के लोगों को मिलेगा। फिलहाल सरकार यह देख रही है कि इसे सभी राशनकार्डधारकों को दिया जाए या सिर्फ PM उज्जवला योजना के लाभार्थियों को।

अन्य राज्यों की तर्ज पर दिल्ली की पहल

हरियाणा में हर घर हर गृहिणी योजना के तहत महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। बाकी का सब्सिडी का पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाता है। दिल्ली की यह योजना भी इसी मॉडल पर आधारित है। इसके जरिए गरीब वर्ग के लोगों को त्योहारों में राहत मिलेगी और उनका खर्च कम होगा।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34