नई दिल्ली

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। PM मोदी ने लाल किले से कहा कि बड़े सपने सोच को विस्तार देते हैं। 2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे।

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने सभी को शुभकामनाएं दी और देश की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज हर घर तिरंगा है हर मन तिरंगा है आज उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि देश आज उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करती है जिन्होंने आजादी के लिए बलिदान दिया। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है

पीएम ने कहा- कोई भी देश तब महान बनता है जब अपने सपनों को प्राप्त करता है जब संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है। देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है। बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं। हमारे संकल्प दृढ़ होना चाहिए।

दुनिया का हमारी तरफ देखने का नजरिया बदला

पीएम ने कहा- आज भारत ने भी बहुत बड़ा सपना दृढ़ संकल्प के साथ देखा है। वो सपना है जब आजादी के 100 साल होंगे 1947 में तो हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे। जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होने का संकल्प लेता है तो दुनिया हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने को मजबूर हो जाती है।

पीएम मोदी ने कहा- 12 साल में इतने कम समय में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। 12 साल में हम मेजर फास्टेस्ट इकोनॉमी बन गए हैं। और अब 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प को रोकना मुश्किल है।

वोकल फॉर लोकल हर भारतीय के मन से जुड़ा

पीएम ने कहा- मेक इन इंडिया, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल इन सारे क्षेत्रों में आज हर भारतीय का मन जुड़ रहा है। देश आजाद होने के बाद हमारे यहां सेमीकंडक्टर की बातें होती थीं लेकिन हमारे कोई प्लांट नहीं बना लेकिन आज चिप का महत्व हम समझते हैं। हर क्षेत्र में चिप जरूरी है। चिप के बिना दुनिया थम जाएगी। भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया। 3 प्लांट शुरू हो गए हैं और वहां से एक्सपोर्ट होना भी शुरू हो गया है।

एनर्जी का महत्व बढ़ा, इसके बिना दुनिया नहीं चलती

पीएम ने कहा- एनर्जी का महत्व बढ़ गया है। इसके बिना नई दुनिया को चलाना मुश्किल है। हमें बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत है। एनर्जी सिक्योरिटी हमारे समय की मांग है। उस दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं। हमने पार्लियामेंट में शांति एक्ट पास किया। 2047 तक 100 गीगावॉट का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Petrol Diesel Prise : GST के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी राहत! 82.42 रुपए तक आया दाम, त्योहारों से पहले आए अच्छे दिन

नई दिल्ली : लाख कोशिशों के बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। आटा, चीनी, पेट्रोल…

1 of 33