नई दिल्ली

जंतर – मंतर में प्रदर्शन के बाद क्या है CJP की आगे की प्लानिंग? अभिजीत दिपके ने बताया पूरा प्लान, देखें पूरा वीडियो

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में नीट यूजी परीक्षा 2026 के पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। यह विरोध-प्रदर्शन एक महीने से ज्यादा समय तक चला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी शर्ते भी मान ली। इसके साथ ही जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो गया। इसके बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की आगे की रणनीति क्या होती है, इस पर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने बड़ा बयान दिया है।

सीजेपी की आगे की प्लानिंग क्या है?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने रविवार को सीजेपी की आगे की प्लानिंग के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘हम अपनी आगे की रणनीति का खुलासा जल्द से जल्द करेंगे। अभी कल शनिवार (25 जुलाई, 2026) को ही तो जंतर मंतर पर छात्रों का इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ है। हमें थोड़ा वक्त दीजिए, हम जल्दी ही आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे।’

पंजाब पेपर लीक पर क्या बोले अभिजीत दिपके?

इस दौरान जब सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके से पंजाब में हुए पेपर लीक को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा, ‘हम इस पर भी बोलेंगे, उस पर भी जल्द अपनी बात रखेंगे।’ उन्होंने कहा कि हम अभी उसी की प्लानिंग कर रहे हैं।

सरकार के साथ चल रही सीजेपी की बातचीत?

वहीं, केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, ‘प्रदर्शन के दौरान जिन भी छात्रों पर केस दर्ज किए गए हैं, उसे लेकर सरकार के साथ बातचीत चल रही है। किसी भी स्टूडेंट के ऊपर कोई भी केस नहीं लगने चाहिए।’

विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र ने मानी शर्तें

जंतर मंतर पर भारी संख्या में विरोध कर रहे युवाओं और छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी तरफ, सरकार ने प्रदर्शनकारी कॉकरोच जनता पार्टी की तीनों मांगों और परीक्षा सुधार को लेकर दिए गए पांच सुझावों को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

फाइनल हो गई मोदी कैबिनेट विस्तार की तारीख कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो…

दिवाली से पहले ESIC का बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों के परिवार वालों को मिलेंगे 15 के बजाय 20 हजार रुपये

नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…

बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम.. सितम्बर के पहले ही दिन लगा महंगाई का तगड़ा झटका, जानें कितने चुकाने होंगे

नई दिल्ली : सितम्बर के पहले ही दिन तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले…

1 of 35