मौसम

CG Weather Update : घर से निकल रहे हैं तो हो जाइए सावधान भीषण ठंड का करना पड़ेगा सामना, प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई ऐसे जिले हैं, जहां कोहरा छाए रहने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशभर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

इन जिलों में लुढ़केगा पारा

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चली और अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

राजधानी में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बरसेगा कहर! गहरे अवदाब से 8 जिलों में भारी बारिश और 80 KM/H हवाओं का अलर्ट

रायपुर : उत्तर तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल से उठे गहरे अवदाब के कारण छत्तीसगढ़…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, प्रदेश भर में जारी हुई बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में रेड और 15 जिलों में आरेंज अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कुछ दिनों पहले जहां…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

1 of 6