Raipur

CG Crime : स्कूल परिसर में 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, मामूली विवाद के बाद वारदात

रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 11वीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद हुए इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान एक छात्र ने 11वीं के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने छात्र के गले पर वार करने की कोशिश की, लेकिन बचाव के दौरान चाकू उसकी जांघ में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। साथी छात्र की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 121