मौसम

CG Weather Update : कोरबा, रायपुर, बिलासपुर सहित 14 जिलों में अगले 72 घंटे होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही अच्छी बारिश ने लोगों और किसानों को बड़ी राहत दी है। लेकिन कई जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई नदी नालें उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। IMD ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। वहीं, अगर बात की जाए राजधानी रायपुर की तो आज शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शाम होते ही जोरदार बारिश, मानसून की बारिश आज कई जिलों में, आकाशीय बिजली का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश…

आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश कोरबा, रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम पर बड़ी चेतावनी कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रायपुर : प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के…

CG : जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक कोरबा सहित कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से हुआ प्रवेश; अगले 48 घंटे भीषण बारिश की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण - पश्चिम मानसून ने…

1 of 7