सोशल मीडिया

सिंगर अंकित बालियान की मौत का लाइव वीडियो आया सामने, 30 सेकेंड में की गई 18 राउंड से ज्यादा फायरिंग, देखकर देखे वायरल वीडियो

शामली: यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। सिर, पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को हत्या से आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने शामली के बीच चौराहे पर वर्मा मार्केट के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक हत्या में शामिल बदमाश गिरफ्तार नहीं किए जाते, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि पुलिस यह स्पष्ट करे कि अंकित बालियान की हत्या किसने की और वारदात के पीछे क्या वजह है। इसी बीच अंकित बालियान की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।

जिम से बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम शामली कोतवाली क्षेत्र में अंकित बालियान जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। हमलावरों ने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ चुका हैं, जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पैतृक गांव में हुआ अंकित का अंतिम संस्कार

इस बीच, अंकित बालियान का गुरूवार को उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा के सोनीपत स्थित भोलू शाहपुरी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया है कि बालियान की हत्या के लिए गोगी गिरोह जिम्मेदार है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बालियान के पिता सतवीर की शिकायत पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं, जिनमें से चार टीमों को हरियाणा भेजा गया है।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस के मुताबिक, हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर बालियान बुधवार शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर शामली के शहर कोतवाली इलाके में एक जिम से निकल रहे थे तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में चार लोग दो मोटरसाइकिल पर आते और गोली चलाने के बाद भागते हुए दिख रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

शिवपुरी : प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

1 of 21