Janjgir - Champa

CG Crime : 2 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में 15 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत

जांजगीर चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज दो हजार रुपए के पुराने लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 15 वर्षीय नाबालिग युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 निवासी महेश टंडन बीते कल दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे 15 वर्षीय शिवा टंडन के साथ मौजूद थे। इसी दौरान महेश टंडन ने गांव के ही कुछ युवकों से पुराने दो हजार रुपए वापस मांगे।

इसी बात को लेकर युवकों के साथ विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोप है कि युवकों ने महेश टंडन और उनके बेटे शिवा टंडन के साथ हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि शिवा को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और कई बार उठाकर जमीन पर पटका, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं उसके पिता महेश टंडन के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शिवा की मां अनुसुइया टंडन उसे लेकर पामगढ़ थाने पहुंचीं और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद शिवा को सीएचसी पामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए बाद में शिवा को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने फोन के माध्यम से पुलिस को शिवा की मौत की जानकारी दी। इसके बाद पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर टीम को रायपुर रवाना किया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग…

1 of 16