सोशल मीडिया

‘मैं प्रजा के लिए अपनी जान दे सकता हूँ”…. इतना कहते ही रामलीला के दशरथ ने तोड़ा दम, सामने आया मौत का Live वीडियो

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां, ऐतिहासक चौगान मैदान में रामलीला के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे ने मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। दरअसल, रामलीला के दौरान महाराज दशरथ का किरदार निभा रहे 73 साल के वरिष्ठ कलाकार अमरेश महाजन उर्फ़ शिबू की अचानक मौत हो गई।

शिबू पिछले चार दशकों से रामलीला में अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोहते आ रहे थे। इस बार जब रामलीला का मंचन हो रहा था तब शिबू अचानक मंच पर गिर गए। साथी कलाकार तुरंत हरकत में आए और उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दर्शकों को जब शिबू के निधन की खबर मिली तो उनकी भी आंखे नम हो गई।

हार्ट अटैक से हुई अमरेश महाजन की मौत

डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आया की अमरेश महाजन उर्फ़ शिबू की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि, इस बार उन्होंने पहले ही कह दिया था कि यह उनकी अंतिम रामलीला होगी। किसे पता था कि उनकी बात सच्ची साबित होगी और उनका अंतिम अभिनय ही उनकी विदाई बन जाएगा।

1949 से हो रहा रामलीला का आयोजन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हिमाचल प्रदेश के चंबा 1949 से रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। इसे लाला संसार चंद महाजन ने पुत्र प्राप्ति की लालसा में शुरू किया था। तब से यह परंपरा लगातार जारी है। इसी परंपरा को चार दशकों से अमरेश महाजन जैसे समर्पित कलाकारों ने संजोकर रखा।

अमरेश महाजन के निधन पर रामलीला क्लब के अध्यक्ष स्वपन महाजन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, अमरेश जी का जाना क्लब और पूरे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन और मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले PM मोदी ने मंच पर किसके पैर छुए? जानें उनके बारे में

कोलकाता : पीएम मोदी कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह…

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

1 of 18